Ampere Reo Electric Scooter Review In Hindi: Ampere भी एक भारत की इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने की कंपनी है जो कि अपनेे एक से बढ़कर एक स्कूटर बाजार में उतार रही है। Ampere Reo Electric scooter उनमे से एक है। Ampere के अलावा ओकिनावा, हीरो, और बजाज ने भी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाये हैं जो कि बड़े ही धड़ल्ले साथ बिक रहे हैं. हालाँकि Ampere Reo एक बिना लाइसेंस और बिना रजिस्ट्रेशन वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है.
एम्पीयर इलेक्ट्रिक स्कूटर के पास बहुत से मॉडल उपलब्ध हैं जिनमे बिना लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के चलने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर के अलावा लाइसेंस वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर भी आपको मिल जायेंगे. उन्ही इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आज हम बात कंरने जा रहे हैं एम्पीयर रिओ इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में.
Ampere Reo Electric scooter Review In Hindi
Ampere Reo इलेक्ट्रिक स्कूटर 25 km/h की स्पीड पर चलने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है, लेकिन आपको बता दे एम्पेयर की तरफ से बेचे जा रहे इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 2 तरह से पेश किया जा रहा है. मेरे कहने का मतलब है कि इस स्कूटर के दो मॉडल हैं.
- Ampere Reo STD
- Ampere Reo LI
ऊपर दो मॉडल के नाम दिए गए हैं, जहाँ Ampere Reo STD का मतलब है कि यह स्कूटर Lead Acid Battery पर आधारित है. वहीँ दूसरी तरफ Ampere Reo Li का अर्थ है कि यह स्कूटर आपको Lithium ion battery के साथ मिलेगा. आपको एक बात बता दे जो इलेक्ट्रिक वाहन लिथियम आयन बैटरी के साथ में आते हैं वो वाहन हलके और तेज़ चलने वाले होते हैं. लिथियम आयन बैटरी वाले स्कूटर कि एक खासियत ये भी होती है कि ये इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्दी चार्ज हो जाते हैं और साथ ही इस बैटरी के साथ आपको कम से कम दो साल कि वारंटी भी मिल जाती है.
Ampere Reo Electric scooter Specifications:
Ampere ने अपने Reo इलेक्ट्रिक को दो मॉडल में बनाया है, और दोनों ही इलेक्ट्रिक स्कूटर अपनी अपनी जगह पर अच्छे है. जैसा कि मैंने आपको ऊपर ही बता दिया था कि Ampere Reo Electric scooter के कौन कौन से मॉडल हैं. अब इन दोनों के specifications के बारे में भी जान लेते हैं.
Rated Power: | 250 Watt, BLDC Motor |
Peak Power: | 600 Watt |
Speed: | 25 km/hr |
Range/Charge: | मॉडल के हिसाब से नीचे दी गयी है |
Climbing: | 7o |
Brake System: | Front- Drum Rear- Drum Brake |
Kerb Weight: | मॉडल के हिसाब से नीचे दिया है |
Wheel Size | Front- 12 inch Rear- 12 inch |
Tyre Type | Tube |
Transmission Type | Automatic |
Speedometer: | Digital |
Battery: | मॉडल के हिसाब से नीचे दी गयी है |
Charger Specification: | Micro Charger with Auto Cut |
Charging Time: | मॉडल के हिसाब से नीचे दी गयी है |
Suspension: | Front – Hydraulic Telescopic Rear – Spring |
Ground Clearance: | 165 mm |
Key Feature: | Central Locking |
Side Stand Sensor: | Sensor Enabled |
Head Light: | Halogen |
Backlight | Bulb With Blinker |
Wheel: | Stylish Alloy Wheel |
Start Type | Self Start Only |
Gear Box | CVT |
License Required | NO |
Registration Required | No |
ICAT/ARAI Approved | Yes |
Motor Warranty | 1 Year |
Battery Warranty | मॉडल के हिसाब से नीचे दी गयी है |
Ampere Reo STD Specification
Ampere Reo Electric scooter के बेसिक मॉडल का नाम ही STD है. STD मॉडल में आपको Lead Acid Battery को लगाया गया है. नीचे दी गयी टेबल में आपको चार्जिंग टाइम, बैटरी का प्रकार, स्कूटर फुल चार्ज होने पर कितना चलता है और स्कूटर का कुल वजन सभी प्रकार की जानकारी मिल जाएगी.
Range/ Charge | 45 km Per Charge |
Battery Type | Lithium Acid Battery |
Battery Spec | 48 V/ 20 Ah |
Battery Charging Time | 8-10 Hrs |
Battery Warranty | 1 Year |
Charger rating | 48 V / 2.7 A |
Kerb Weight | 88 Kg |
Ampere Reo LI Specification
एम्पेयर इलेक्ट्रिक स्कूटर में LI मॉडल को लिथियम आयन पर आधारित बैटरी का इस्तेमाल करके बनाया गया है. लिथियम आयन बैटरी एसिड बैटरी कि अपेक्षा अधिक अछि होती हैं ये जल्दी चार्ज होने के साथ साथ अधिक दिनों तक प्रयोग में लायी जा सकती हैं, आप इस बैटरी को कई बार चार्ज कर सकते है, जिससे आपको बार बार बैटरी बदने के झंझट से मुक्ति मिल जाती है.
Range/ Charge | 55-60 km Per Charge |
Battery Type | Lithium ion Battery |
Battery Spec | 48 V/ 24 Ah |
Battery Charging Time | 5-6 Hrs |
Battery Warranty | 2 Years |
Charger Rating | 48 V/ 6 A |
Kerb Weight | 70 Kg |
Ampere Reo Price
जैसा कि आपको ऊपर ही बता दिया गया था कि एम्पीयर रिओ इलेक्ट्रिक स्कूटर दो वेरिएंट में उपलब्ध है और दोनों का प्राइस अलग अलग है. आपको एक जानकारी दे देता हूँ. जो भी इलेक्ट्रिक स्कूटर बिना लाइसेंस और बिना रजिस्ट्रेशन के मिलता है उसका शोरूम का प्राइस ही onroad price कहलाता है.
जैसा कि आपको पहले ही बता दिया गया है कि एम्पीयर रिओ इलेक्ट्रिक स्कूटर 25 km/h की स्पीड से अधिक पर नहीं दौड़ाया जा सकता है इसलिए यह एक non RTO Electric scooter है. चलिए अब इस स्कूटर के दोनों मॉडल के प्राइस के बारे में जानते हैं.
Model | On-Road Price |
Ampere Reo STD | 40,000 – 42,000 |
Ampere Reo LI | 49,000 – 51,000 |
Ampere Reo Scooter Images
Telescopic Suspension Aerodynamic design Large Front Space Unique Headlight Powerful shocker with Rod
एम्पीयर रिओ इलेक्ट्रिक स्कूटर पर में विचार
25 km/h कि स्पीड से चलने वाले हर इलेक्ट्रिक स्कूटर को मैं एक परफेक्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर नहीं मानता हूँ, इसका करना यह है कि यह स्पीड सभी को पसंद नहीं आती है. मेरे हिसाब से 25 km/h कि स्पीड बच्चो और महिलाओ के लिए अछि स्पीड है. और यदि आप शहर में ही इस वाहन का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो भी यह आपके लिए एक ठीक वाहन हो सकता है.
Ampere Reo electric scooter के दोनों ही मॉडल कोई खास छाप नहीं छोड़ते हैं. और न ही इनका प्राइस अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से कम ही है. यदि आप कम स्पीड के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में तलास रहे हैं तो आप ओकिनावा इलेक्ट्रिक स्कूटर और हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीद सकते हैं.
मेरे हिसाब से एम्पेयर को अपने इन स्कूटर्स के प्राइस कम करने चाहिए या फिर इनमे ऐसे कुछ features को जोड़ना चाहिए जिससे लोग इसकी तरफ आकर्षित हों.