Best Electric scooter brands in india: इस समय भारत मे एक के बाद एक सभी बाइक या स्कूटर बनाने वाली कंपनियां इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतार रहीं हैं, जिसका कारण है तेज़ी से बढ़ता इलेक्ट्रिक स्कूटर का बाज़ार। ऐसे में देखते हैं कौन कौन से हैं सबसे बेहतर इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनियाँ।
ये बड़ी ही रोचक बात है, आज इंडिया में electric scooter का बाजार इतना तेज़ी से बढ़ गया है कि हर कंपनी अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाना चाह रही है। लेकिन क्या आपको पता है भारत का एक उसूल है जो हर कोई म के पेट से सीख कर आता है, और वो है नकल।
असल मे इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने में सबसे पहली पहल yo bikes ने की थी। लेकिन वो समय ऐसा नहीं था कि जब इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग बहुत अधिक थी। दूसरा कारण ये भी था कि पहले आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की स्पीड भी उतनी अछि नहीं थी। न ही पेट्रोल के दाम इतने अधिक थे कि लोगों को कम स्पीड के साथ समझौता करना पडता।
आज का दौर अलग हो चुका है, पेट्रोल कर दाम अधिक तो हैं ही साथ ही भविष्य में पेट्रोल के भण्डारणो में भी कमी आती जा रही है। एक समय ऐसा भी आएगा जब लोग पूँछेंगे की ये “पेट्रोल क्या होता है”।
Best Electric scooter Brands in India:
वैसे तो इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाज़ार में एक से एक कंपनी हैं, जिम से कुछ नई हैं और कुछ पुरानी। यहाँ मैं जिन भी कंपनियों के बारे में बात करूंगा वो मेरी अपनी पसंद हैं जिसे मैंने अपने विवेक के हिसाब से 1 से लेकर 8 तक के बीच रखा है।
आप यदि केवल electric vihcle manufacturer में बारे में जानना चाहते हैं तो आओ इसे अपने क्रम के हिसाब से लगा लें।
Hero Electric (हीरो इलेक्ट्रिक):
हीरो मोटर बाइक्स के लिए भारत का सबसे जाना माना ब्रांड हैं, ये भारत के लोगों को बताने की बात नहीं है|इसका सबसे बड़ा कारण है कम्पनी का लोगों के प्रति विश्वास| सबसे पहले Honda के साथ मिलकर भी कम्पनी ने अच्छा नाम कमाया बाद में अलग हो जाने के बाद भी|
Hero Electric Scooters:
हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बात की जाये तो ये इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली कंपनी भी कही जा सकती है| हीरो ने आज की तारिख में लगभग 3 लाख से भी अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री की है, जो की किसी भी कंपनी के लिए इस तकनीक में बहुत बड़ी बात है|Best Electric scooter brands in india के हिसाब से हीरो का स्थान सबसे ऊँचा है|

Hero Electric Bikes सबसे अधिक खरीदे जाने का सबसे बड़ा कारण कम्पनी का भरोसा है| यह आपके लिए कई तरह के मॉडल में इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर आती है|Hero ने अपने electric scooters को 3 series में बात रखा है|
E2 Series | E5 Series | ER Series |
Flash LA | Optima E5 | Optima ER |
Flash LI | Nyx E5 | Nyx ER |
Optima LA | Photon 48V | |
Optima LI | Photon 72V | |
Nyx E2 | ||
Dash |
ऊपर दिए गए सभी मॉडल्स के बारे में विस्तार से हम आगे जानेंगे|
Okinava (ओकिनावा):
ओकिनावा मेरी सबसे मनपसंद कंपनी है जो कि राजस्थान के अलवर में अपनी कई तरह की electric scooter बना रही है। ओकिनावा का हेड आफिस गुड़गांव हरियाणा में है और इस कंपनी का रिजनल आफिस पुणे महाराष्ट्र में हैं।
Okinava Electric Scooters:
अभी हम यहाँ detail में बात नहीं कर रहे हैं, जब okinava electric scooters के article लिखेंगे वहां हम इसके हर स्कूटर के बारे में जानेंगे. ओकिनावा की बहुत बड़ी रेंज है, अगर बात की जाये की अभी के टाइम में किस electric scooter brand के सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले स्कूटर हैं तो उसमे ओकिनावा सबसे ऊपर आएगा.चलिए अब बात करते हैं की इस समय ओकिनावा के पास कौन कौन से इलेक्ट्रिक स्कूटर्स उपलब्ध हैं|
YOBykes:
ये उन दिनों की बात है जब हम ये सोच भी नहीं प् रहे थे कि कभी इलेक्ट्रिक स्कूटर पेट्रोल स्कूटर या बाइक को पीछे का पायेगा तब सबसे पहले yobykes ने ही अपना पहला कदम रखा था| yobykes की इस पहल ने भारत को ये बताया की हमें पेट्रोल को छोड़कर दूसरे उर्जा श्रोत की ओर भी ध्यान देना चाहिए|यही कारण है कि Best Electric scooter brands in india की श्रेणी में मैं इसे भी शामिल करना चाहूँगा|
YOBykes Electric Scooters:
पहले yobykes ने बहुत से मॉडल बनाये जो की पेट्रोल के ज़माने में फेल हो गए उसका कारण स्पीड , वाहन का हल्का बजन और कम मांग हो सकते हैं|आज yobikes ने अपने कुछ नए मॉडल्स को बाज़ार में उतारा है| चलिए अभी उनके मॉडल्स के नामो को जान लेते हैं बाद में इनको विस्तार से भी जानेगे|
- YO Drift
- YO Edge
- YO Electron
- YO Xplor
Ampere:
सच कहू तो आप शायद न भी माने लेकिन आपको बता दूं की आज की डेट में इलेक्ट्रिक स्कूटर का बाज़ार दिनों दिन बढ़ रहा है| हर छोटी से बड़ी कंपनी इलेक्ट्रिक वाहन बनाने के बारे में सोच रही है ऐसे में एक और कंपनी Ampere भी है जो अपने आप को पीछे नहीं बताती| इसलिए मैं इसे अपनी Best Electric scooter brands in india की list में भी शामिल कर रहा हूँ|
Ampere Electric Scooters:
कंपनी का आप भले ही छोटा समझ रहे हों लेकिन आज की तारीख में 50,000 स्कूटर्स को बेच चुकी है| कंपनी ने 4 मॉडल बनाये हैं जो की पूरे भारत में बड़े ही धड़ल्ले से बिक रहे हैं|चलिए अब एक नज़र डाल लेते हैं इनके मॉडल पर|
- Zeal
- Reo Series
- Magnus
- V48 Series
इनमे Zeal मॉडल में आपको Li-ion Battery का ही ऑप्शन दिया जा रहा है और Magnus मॉडल में Lead Acid Battery का विकल्प ही फ़िलहाल उपलब्ध है| जबकि बाकी की दो मॉडल Reo Series और V48 Series में Li-ion और Lead Acid Battery दोनों की तरह के मॉडल मिल रहे हैं|
Rowwet Electric Scooters:
भारत को अब इतना दम है की वो कच भी कर सके, एक समय हम हर तरह से विदेशों पर निर्भर थे आज देश में तमाम कंपनियां बन गयीं हैं जो विदेशियों को मात दे रहीं हैं| अब Rowwet की भी बात कर ले, ये एक पुणे की कंपनी है जो की इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी है| कंपनी ने अब तक 4 मॉडल बनाये हैं और एक इलेक्ट्रिक बाइक भी बनाने जा रही है| चलिए फ़िलहाल इन मॉडल्स के बारे में देख लेते हैं|
- Rowwet Zepop
- Rowwet Rame
- Rowwet Eleq
- Rowwet Vegatron
Komaki Electric Scooter:
Komaki Electric scooter एक और भारतीय कंपनी है जो की अभी नयी है लेकिन इसके द्वारा कई सालों से इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर काम किया जा रहा है| कोमाकी ने कई सारी अन्य कंपनियों को टक्कर देने के लिए 4 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर इंडिया में लांच किये हैं|
केरल की इस कंपनी का दिल्ली में ऑफिस है जहाँ इसका अच्छा प्रचार प्रसार हो रहा है| खास बात ये है की komaki इलेक्ट्रिक रिक्शा भी बनाती है| लेकिन हम केवल यहाँ इलेक्ट्रिक स्कूटर की जानकारी पर चर्चा कर रहे हैं तो ये देख लेते हैं कि आखिर komaki के कौन कौन से मॉडल हैं|
- XGT KM
- X-ONE
- X2 VOGUE
- SUPER
Evolet Electric Scooter:
Evolet scooters देखने के बाद कोई यही कहेगा की कास ये स्कूटर मेरे पास होता| अभी Evolet इतनी प्रसिद्द नहीं है उसका कारण है की इस कंपनी की घोषणा बहुत देरी से की गयी| अगर इसके बारे में लोगों को पहले पता होता तो मेरा विश्वास है की Evolet के मॉडल्स को देखकर कोई भी इसे तुरंत खरीद लेता|
अपने आने वाले लेखों में मैं इसका जिक्र अवश्य करूंगा फ़िलहाल इनके मॉडल के नाम जान लेते हैं|
- Pony Classic
- Pony EZ
- Polo Classic
- Polo EZ
- Derby Classic
- Derby EZ
- Warrior
ध्यान से देखने पर आपको यहाँ EZ और Classic मॉडल दिख रहे होंगें| जहाँ क्लासिक मॉडल में Li-ion battery और EZ में VRLA (Valve Regulated Lead Acid) Battery है|
Ather 450 Electric Scooter:
Ather 450 को मैंने बहुत नीचे रखा है उसका कारण केवल ये है की कंपनी के पास कम मॉडल का होना| Ather के पास फ़िलहाल में केवल एक ही मॉडल है जिसका नाम है Ather 450. ये मॉडल भी दिखने में तो सुन्दर है ही और तमाम features से भरा हुआ है| लेकिन कंपनी ने इसका प्राइस इतना अधिक कर रखा है की कोई शुरुआत में अगर इलेक्ट्रिक वाहन को खरीदना चाहेगा तो शायद न ले| लेकिन पैसे खर्च करने वालों और शौकीनों के लिए ये एक अच्छा ऑप्शन है|
Bajaj Electric Scooter:
एक पुराने स्वाद को फिर से नए अंदाज़ में पेश करने का तरीका किसी से सीखना हो तो आप बजाज से सीख सकते हैं| बजाज ले चेतक के बारे में अपने दादा जी से पूछना वो आपको इसके बारे में बताएँगे| लेकिन वहीँ अगर पोते से दादा जी बजाज चेतक के बारे में पून्चेंगे तो वो भी बताएँगे कि बजाज चेतक एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है|
जी हाँ अगर हम बात करे Upcoming electric scooter manufacturer की तो बजाज उसमे शामिल होने जा रही है और ये कंपनी Bajaj Chetak Electric Scooter के नाम से अपना पहला स्कूटर जनवरी या फ़रवरी में लांच करेगी|
BattRE Electric Scooter:
BattRE ने भी फ़िलहाल अपना एक ही मॉडल का स्कूटर बनाया है| इसका लुक बाकी कंपनियों की अपेक्षा में इतना अच्छा भी नहीं है| मेरे हिसाब से कंपनी को कच नए मॉडल्स पर काम करना चाहिए और कम दाम में अच्छा स्कूटर पेश करना चाहिए|
मेरा विचार:
भाई इतना सब पढ़ ही लिया है तो मेरी कुछ बकवास भी सुन लो| देखो मेरे हिसाब से जो भी कंपनियां अभी आ रहीं हैं उनका स्वागत है, लेकिन कंपनियों ज़रा अपने प्राइस पर तो ध्यान दो| कोई 1,40,000 में इलेक्ट्रिक स्कूटर दे रहा है कोई 1,30,000 में, इतना मंहगा प्राइस ही रखोगे तो पेट्रोल का स्कूटर सस्ता पड़ेगा|
भारत को पेट्रोल का विकल्प चाहिए है अभी style पर मत आओ, ये केवल रहीसों के चोचले हैं जो लाखों में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद पाएंगे| इसलिए मेरे प्यारे दोस्तों आप उन कंपनियों को चुने जो सस्ते में अच्छा माल दे रहीं हैं, साथ ही इसे पेट्रोल के साथ भी ज़रूर तुलना करके देख ले|
अगर आपको मेरा “Best Electric Scooter Brands In India” पर ये लेख पसंद आया है तो इसे facebook, Twitter, Instagram पर ज़रूर शेयर करें|