Hyundai Kona Electric Car Review In Hindi: क्या आपको पता है कि हुंडई की एक प्रचलित हुई कार अब इलेक्ट्रिक अवतार में आपके सामने आ रही है। जी हां Hyundai Kona Electric Car आप खरीदकर अब हुंडई कोना के इलेक्ट्रिक version का भी आनंद ले सकते हैं। आपको बता दें कि कोना का यह इलेक्ट्रिक अवतार लोगों को खूब पसंद आ रहा है और यह बाजार में खूब धड़ल्ले से बेची जा रही है। हुंडई कोना इलेक्ट्रिक कार का इतना अधिक पसंद किया जाना इसके एक बार मे सबसे अधिक दूरी तय करने के कारण माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि यह इलेक्ट्रिक कार एक बार पूरा चार्ज होने के बाद 452 किलोमीटर चलती है।
भारत में अभी इलेक्ट्रिक कारों का उदगम ही हुआ है अभी तो बहुत सी तरह की इलेक्ट्रिक कारें आने वाली हैं. हुंडई कि कोना इलेक्ट्रिक भारत कि पहली इलेक्ट्रिक कार है. लेकिन देखना यह है कि यह भारत के लोगों को कितना पसंद आएगी. एक अन्य उर्जा श्रोत के रूप में जाने जाने वाली यह कार थोडा अधिक मंहगी मालूम होती है. चलिए जानते हैं क्या पैसों को देखते हुए यह कितनी खरी उतरती है. आपको बता दे हुंडई के अलावा महिंद्रा ने अपनी Mahindra eKuv100 को लांच करने के बारे में सोचा है. इसके अलावा भारत की कार बनाने की कंपनी टाटा भी अपनी इलेक्ट्रिक कारें बाज़ार में उतर रही है. माना जा रहा है कि टाटा अपनी 2 इलेक्ट्रिक कारों को बाज़ार उतरेगा. एक तो टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक और दूसरी टाटा नेक्सन EV के से आ सकतीं हैं.
Hyundai Kona Electric Car Review In Hindi
हुंडई कोना इलेक्ट्रिक को 2 अवतारों में पेश किया जा रहा है एक में को 100 किलो वाट आर का मोटर जो कि 136 पीएस की पावर जेनरेट करता है इसके साथ दिया जा रहा है, और इसके साथ ही इसमें 39 किलो वाट आर का बैटरी पैक भी दिया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ Hyundai Kona Electric Car 150 kw वाले मोटर के साथ भी आपको कंपनी द्वारा दी जा रही है। 150 kw मोटर वाली यह इलेक्ट्रिक कार 204 PS की पावर पैदा करती है जिसे कि 64 kwa के बैटरी पैक के साथ मे दिया जा रहा है।
Hyundai Kona Electric Specification
Rated Power |
100 KWatt, |
Maximum Power |
136 PS |
Speed |
80 km/hr |
Fuel Type |
Electric |
Body Type |
Sedan |
ABS Sysytem |
Yes |
Airbag |
2 |
Power Window |
Yes |
Range/Charge |
450-480 km/Charge |
Climbing |
21o |
Brake System |
Front- Disc Rear- Drum Brake |
Boot Space |
255 lt |
Gross Weight |
1516 Kg |
Vehicle Size |
3992 x 1677 x 1537 mm |
Wheel Base |
2450 mm |
Tyre Type |
Tubeless |
Tyre Size |
175/65 R14 |
Transmission Type |
Automatic |
Speedometer |
TFT Screen |
Battery |
Lithium-Ion Battery |
Charger Specification |
Charger with Auto Cut |
Charging Time |
1 hr With Fast Charger |
Ground Clearance |
176 mm |
Key Feature |
Central Locking with Anti-theft Alarm |
Power Steering |
Yes |
Head Light |
LED |
Back Light |
Unique Design LED Rear Winkers |
Wheel |
Stylish Alloy Wheel |
Start Type |
Plug to start |
License Required |
Yes |
Registration Required |
Yes |
ICAT/ARAI Approved |
Yes |
Warranty |
3 Years Or 1.25 Lacs Km |
हुंडई कोना इलेक्ट्रिक कार ड्राइविंग मोड:
अब बात करते हैं कि हुंडई कोना की है इलेक्ट्रिक कार कितने तरह के मोड़ में चलाई जा सकती है। तो जानकारी के लिए आपको बता दें यह इलेक्ट्रिक कार नीचे दिए गए सभी मोड पर चलाई जा सकती है।
- Eco
- Eco plus
- Comfort
- Sport
ऊपर दिए गए ड्राइविंग मोड में Eco और Eco plus में आप अधिक efficiency पा सकते हैं। इस driving mode में बैटरी ज्यादा देर तक चलती रहती है।
वहीं अगर बात करें comfort mode की तो इस मोड में आपको पहले से अधिक ड्राइविंग स्पीड मिल जाती है। लेकिन जब ड्राइविंग स्पीड बढ़ेगी तो बैटरी अधिक खर्च होती है। साथ ही Sport mode में आपको सबसे अधिक driving speed देखने को मिलेगी।
Hyundai Kona Electric Top Speed
यूँ तो हम हुंडई कोना इलेक्ट्रिक कार के सभी ड्राइविंग मोड के बारे में बात कर चुके हैं। लेकिन अब बात आती है कि यह इलेक्ट्रिक कार कितनी अधिकतम स्पीड पर चलाई जा सकती है। यानी कि हुंडई कोना की टॉप स्पीड क्या होगी।
आपको जानकारी के लिए बता दे, भारत मे 100 kw पावर की मोटर वाली ही हुंडई कोना गाड़ियां उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। हालांकि यह मोटर की पावर भी अन्य इलेक्ट्रिक कारों से अधिज है।
हुंडई कोना इलेक्ट्रिक कार को 155 km/h की स्पीड से चलाया जा सकता है। लेकिन गाड़ी खरीदने वालों में से कोई 140 km/h तक स्पीड पर इसे दौड़ा चुका है तो कोई 120 km/h तक की स्पीड पर इस गाड़ी को चला सका है। कहने का मतलब है कि यह आप पर निर्भर करता है कि आप कितनी maximum स्पीड पर चल सकते हैं।
Kona Electric Car Battery Information:
बताया जा रहा है कि यदि Hyundai kona electric को 50 किलो वाट के फास्ट चार्जर के साथ में चार्ज किया जाए तो इसकी बैटरी महज 57 मिनट में पूरी चार्ज हो जाती है, जिसे की एक अच्छे संकेत के रूप में देखा जा रहा है। तो यह भी बता दें कि कि यदि इसी बैटरी को 7.2 किलो वाट के चार्जर के साथ यदि चार्ज किया जाता है तो यह पूरा चार्ज होने में 6 घंटे से अधिक समय ले लेती है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब इसे घर मे मौजूद चार्जिंग पॉइंट पर चार्ज किया गया तो यह 6 घंटे 15 मिनट में 100 प्रतिशत चार्ज हो गयी थी।
वहीं दूसरी तरफ जब इसे 2.8kw चार्जर के साथ घरेलू चार्जिंग पॉइंट पर लगाया गया टैब यह पूरा चार्ज करने में 19 घंटे का वक्त लगाती है।
Hyundai kona electric Price in India
आप सभी को ये पता ही होगा कि इलेक्ट्रिक वाहन डीज़ल या पेट्रोल के वाहन से मंहगे ही मिलते हैं। उसका सबसे बड़ा कारण बैटरी है। जी हां , दरअसल इलेक्ट्रिक वाहनों में लगने वाली लिथियम आयन बैटरी हमारे देश मे नहीं बनती है जिस कारण से हमे दूसरे देशों पर निर्भर होना पड़ता है। वही जब ये बैटरियां यहीं बनने लगेगीं टैब इलेक्ट्रिक वाहन सस्ते दामों में भारत मे उपलब्ध हो सकेंगे। फ़िलहाल हुंडई कोना इलेक्ट्रिक के दो मॉडल तैयार किये गए हैं जिनके नाम और प्राइस आपको नीचे दी गयी टेबल में मिल जायेंगे.
Model Name | Price |
Hyundai Kona Electric premium | 23,85000 INR |
Hyundai Kona Electric premium Dual Tone | 24,05000 INR |
Hyundai Kona Electric Car Images
हुंडई कोना इलेक्ट्रिक कार पर विचार
हुंडई की ये पहली और भारत कि पहली इलेक्ट्रिक कार दिखने में और चलने में शानदार है, इसमें कोई शक की बात नहीं है. इस कार के बारे में सब जानने के बाद इसमें मुझे कोई कमी नज़र नहीं आती. बस एक बात है कि यदि इस कार का प्राइस थोडा कम होता तो और भी अच्छा होता. मेरे हिसाब से अभी यह प्राइस ठीक भी है और आगे चलकर जब भारत में लिथियम आयन की बैटरी बनने लगेंगी तब स्वाभाविक रूप से कीमत कम होगी.
आपको यह कार कैसी लगी आप अपने विचार हमारे साथ ज़रूर शेयर करें. अगर आपको जानकारी पसंद आये तो इसे लोगों को भी बतायें.
The Review
Hyundai Kona Electric Car
Hyundai Kona Electric car is a india`s first electric car. Lets check its top speed review in hindi price in india.
PROS
- एक बार चार्ज करने में 450 km तक चलती है.
- भारत में अभी तक सबसे तेज़ चलने वाली इलेक्ट्रिक कार
CONS
- कीमत बहुत अधिक है.
Review Breakdown
-
Top Speed
-
Charging
-
Design
-
Price