Mahindra eKUV100 Price Launch Date In Hindi: महिंद्रा देश की कार बनाने की एक जानी मानी कंपनी है जिसपर भारत के वाशियों का विश्वास है। आज भी डीजल या पेट्रोल से चलने वाली गाड़ियों में महिंद्रा को लोग पसंद करते हैं, जबकि भारत मे अन्य कई कार बनाने की कंपनियां पहले से ही हैं।
आज के इस बदलते युग मे जब इलेक्ट्रिक वाहनों का बोलवाला है तो ऐसे में भी महिंद्रा पीछे नहीं हट रही। आपको जानकारी होगी कि इस समय देश मे इलेक्ट्रिक स्कूटर और इलेक्ट्रिक बाइक का चलन कुछ ज्यादा ही है। ऐसे में जानकारों का मानना है कि आने वाला युग इलेक्ट्रिक का ही होगा। इसी कारण देश विदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों पर ज़ोरों से काम चल रहा है।
महिंद्रा भी अपनी इलेक्ट्रिक कार बनाने में लगी हुई है, ऐसे में महिंद्रा ने ऑटो एक्सपो 2020 में अपनी Mahindra eKUV100 को पेश किया था और यह भी बताया कि जल्द ही आपको महिंद्रा eKUV100 देखने को मिलेगी। हालांकि अभी mahindra eKUV100 launch date का कोई पता नहीं है। फिर भी विशेषज्ञों का कहना है कि अगस्त 2020 तक Mahindra eKUV100 electric car आपको देखने को मिल जाएगी।
Mahindra eKUV100 Launch Date
आपको बता दे कि महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक कार यानी महिंद्रा ई केयूवी100 को अभी केवल ऑटोएक्सपो 2020 में पेश किया था और इस कांसेप्ट को ऑटो जगत से रूबरू करवाया। ऑटोएक्सपो में हुई भीड़ जब Mahindra eKUV100 को देखने के लिए जमा हुई तो इससे साफ पता चल गया कि महिंद्रा की आने वाली इलेक्ट्रिक कार लोगों को ये पसंद आएगी।
हालांकि इलेक्ट्रिक वाहन की बात की जाए तो भारत मे अभी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर बहुत तेज़ी से काम चल रहा है जिनमे हौंडा, बजाज, TVS, हीरो इलेक्ट्रिक और ओकिनावा जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं। आपको बता दे भारत मे इस समय इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए देशी कंपनियां ज्यादा पसंद की जा रही हैं।
अगर महिंद्रा ई केयूवी100 की लांच डेट के बारे में बात करें तो अभी इसका कोई भी सुराग नहीं है। लेकिन आपको एक अनुमान के तौर पर बताऊ तो लगभग अगस्त तक आपको महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार देखने को मिल जाएगी। क्यों कि इसपर बहुत तेज़ी से काम चल रहा है।
Mahindra eKUV100 Specification
जैसा कि आपको पता ही है कि कंपनी ने अभी इसके सभी स्पेसिफिकेशन नहीं बताये हैं फिर भी आप नीचे दी गयी टेबल से कुछ जानकारी पा सकते हैं.
Rated Power | 15.9 KWatt, |
Maximum Power | 54 PS |
Speed | 85 km/hr |
Maximum Torque | 120 Nm |
Fuel Type | Electric |
ABS Sysytem | Yes |
Airbag | Driver Only |
Power Window | Yes |
Range/Charge | 147-150 km/Charge |
Climbing | 21o |
Brake System | Front- Disc Rear- Drum Brake |
Kerb Weight | 129 kg |
Vehicle Size | 1950 x 760 x 1150 mm |
Wheel Size | 17 inch High Torque |
Tyre Type | Tubeless |
Tyre Size | 12 Front And Rear |
Transmission Type | Automatic |
Speedometer | TFT Screen |
Battery | Lithium-Ion Battery |
Charger Specification | Charger with Auto Cut |
Charging Time | 1 hr With Fast Charger |
Ground Clearance | 180 mm |
Key Feature | Central Locking with Anti-theft Alarm |
Side Stand Sensor | Sensor Enabled |
Head Light | LED |
Back Light | Unique Design LED Rear Winkers |
Wheel | Stylish Alloy Wheel |
Start Type | Plug to start |
License Required | Yes |
Registration Required | Yes |
ICAT/ARAI Approved | Yes |
Mahindra eKUV100 Top Speed
भारत मे अभी इलेक्ट्रिक कार का कांसेप्ट अभी ज़ोर पकड़ने वाला है, इससे पहले भी कुछ छोटी साइज की इलेक्ट्रिक कारें भारत मे आयीं लेकिन वो इतनी पसंद नहीं की गईं। क्यों कि उन कारों की स्पीड कोई इतनी तेज नहीं थी कि उसे आप शहर के मार्केट के अलावा कहीं चला सकें। लेकिन आज के समय मे आने वाले इलेक्ट्रिक वाहन तेज़ चलने के साथ अच्छा बैकअप देते हैं। ऑटोएक्सपो में Mahindra eKUV100 speed 90 km/h बताई गई थी। कार के आने के बाद जब ये आम तौर पर उपलब्ध होगी तो इसकी स्पीड के बारे में सभी जानकारी मिल पाएगी।
Mahindra eKUV100 Price In india
आप कभी कभी ये ज़रूर सोचते होंगे कि इलेक्ट्रिक वाहन इतने मंहगे क्यों आते हैं। कोई बात नहीं में भी सोचता हूँ कि काश इलेक्ट्रिक वाहन सस्ते मिलते। लेकिन आपको एक जानकारी दे देता हूँ, दरअसल एक इलेक्ट्रिक वाहन चाहे वो कार हो या वो एक इलेक्ट्रिक स्कूटर, सभी मे मुख्य पार्ट एक मोटर और बैटरी होती है। जिसमे की मोटर की कीमत इतनी अधिक नहीं होती जितनी की बैटरी की होती है।
दरअसल भारत मे अभी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी नहीं बनती, इन्हें बाहर से मंगवाना होता है जिसके कारण इनकी कीमत बढ़ जाती है। यही बैटरियां भारत मे बनें तो इनकी कीमत में 20% से 25% की गिरावट हो सकती है। फिर भी यदि हम सस्ती इलेक्ट्रिक कार की बात करें तो mahindra ekuv100 एक सस्ती इलेक्ट्रिक कार सावित होगी। हालांकि महिंद्रा ई केयूवी100 प्राइस अभी सामने नहीं आये हैं लेकिन ऑटोएक्सपो में इसकी अनुमानित कीमत 8,50,000 के आस पास की बताई गई थी। फिर भी आप ये मान कर चल सकते हैं कि आपको ये इलेक्ट्रिक कार 10,00,000 के भीतर मिल जाएगी।
Mahindra eKUV100 Images
Mahindra eKUV100 Battery
महिंद्रा ने अभी अपनी इस इलेक्ट्रिक कार को केवल ऑटोएक्सपो में पेश किया था, लेकिन अभी इसके सभी तरह के स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आ पाए हैं। यहां तक कि कंपनी ने ऑटोएक्सपो में भी इसके बारे में खुलकर जानकारी नहीं दी थी। अगर हम महिंद्रा ई केयूवी100 की बैटरी की बात करें तो यह 145 km एक बार पूरा चार्ज करने के बाद चल सकती है.
कंपनी ने इसके साथ 15.9 kwh की बैटरी दी गयी है जो कि फ़ास्ट चार्जर से चार्ज करने पर मात्र एक घंटे में 80 प्रतिशत चार्ज हो जाती है. वहीँ अगर फुल चार्ज कि बात कि जाये तो यह बैटरी 147 km तक चल जाती है जिस पर गाड़ी की स्पीड 85 km/h रहती है.
महिंद्रा ई केयूवी100 इलेक्ट्रिक कार पर विचार
महिंद्रा ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को ऑटोएक्सपो में पेश करके अन्य कंपनियों को ये बता दिया कि भाई हम तो इस कांसेप्ट पर काम करने जा रहे हैं आप भी करना चाहें तो शुरू करे। मेरे हिसाब से महिंद्रा की ये पहल एक काबिले तारीफ है कंपनी ने अभी इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है लेकिन फिर भी यह भारत की एक से सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार में तौर पर अपनी पहचान बना सकती है। आपको बता दे eKUV100 भारत कि पहली माइक्रो suv इलेक्ट्रिक कार है.
अभी भारत में electric कार कि बस शुरुआत है लिहाजा अभी आपको कम दूरी चलने वाली और साथ ही मंहगी इलेक्ट्रिक कारें मिल पाएंगी. सस्ती electric कारें आपको कुछ सालों के बाद ही मिलेंगी. अगर आपको कम दूरी के लिए या शहर के हिसाब से electric कार चाहिए तो आप महिंद्रा ई केयूवी100 ले सकते हैं.