Tata Nexon EV Electric Car Review In Hindi: India में इलेक्ट्रिक कारों को बढ़ावा देने के लिये लगभग सभी कार बनाने वाली कंपनियां इलेक्ट्रिक कारों पर ज़ोर दे रही हैं। ऐसे में भारत की अपनी कपनी टाटा अब तक दो इलेक्ट्रिक कारों को बना चुकी है। जिनमें एक तो Tata Tigor EV है और दूसरी Tata Nexon EV है। वहीं दूसरी तरफ अन्य कर बनाने वाली कंपनियां जैसे कि महिंद्रा ने अपनी Mahindra KUV 100 को बनाने का भी फैसला किया है। जो की 2020 के अंत तक आने के आसार लग रहे हैं। इसके अलावा अन्य कंपनियां भी इलेक्ट्रिक कारों पर काम करना शुरू कर चुकी हैं।

तो टाटा नेक्सन ev इलेक्ट्रिक कार के बारे में आज हम सभी तरह की जानकारी आपको देने जा रहे हैं। एक विशेष जानकारी के तहत आपको बता दे कि Tata Nexon EV टाटा की SUV electric Car है। टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक कार भारत की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी कार है। टाटा ने अपनी इस इलेक्ट्रिक suv कार को तैयार करके ये साबित कर दिया है कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक कांसेप्ट पर सभी तरह के वाहन बनाये जा सकते हैं. आपको बता दे टाटा इलेक्ट्रिक कारों के अलावा इलेक्ट्रिक बसें और ट्रक भी बना रही है.
Tata Nexon EV Electric Car Review In Hindi
टाटा ने अपनी Tata Nexon ev में ziptron ev powertrain technology का इस्तेमाल किया है जिससे यह अन्य इलेक्ट्रिक कारों की तुलना में अच्छी पाई गई है। हालांकि अभी इलेक्ट्रिक कारों का भारत में बनना शुरू ही हुआ है, या यूं कहें कि दुनिया में अभी इलेक्ट्रिक कारों का प्रचलन शुरू ही हुआ है। इस लिहाज से देखा जाए तो भारत मे इलेक्ट्रिक कारें फिर भी तेजी से बन रहीं हैं।
टाटा नेक्सन ev में पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है जो कि 129 PS की पावर पैदा करती है जिससे कि 245 Nm का टार्क पैदा होता है। यह मान एक इलेक्ट्रिक SUV के लिए बहुत ही अच्छा माना जा रहा है। भारत की यह पहली इलेक्ट्रिक SUV लोगों को काफी पसंद आ रही है, जानकारों का कहना है कि आने वाले समय मे डीज़ल और पेट्रोल से चलने वाले वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में आसानी से बदला जा सकेगा। आने वाला युग इलेक्ट्रिक वाहनों का युग कहलायेगा।
Tata Nexon ev एक भारी भरकम गाड़ी है जिसका की डिज़ाइन टाटा नेक्सन के जैसा ही है बस इसमे कुछ बदलाव करके इसे इलेक्ट्रिक अवतार में पेश किया गया है।
Tata Nexon EV Specification
Rated Power |
124 KWatt, |
Maximum Power |
127 PS |
Top Speed |
120 km/hr |
Fuel Type |
Electric |
Body Type |
SUV |
ABS Sysytem |
Yes |
Airbag |
2 |
Power Window |
Yes |
Range/Charge |
312 km/Charge |
Climbing |
21o |
Brake System |
Front- Disc Rear- Drum Brake |
Boot Space |
255 lt |
Gross Weight |
1400 Kg |
Vehicle Size |
3994 x 1811 x 1607 mm |
Wheel Base |
2450 mm |
Tyre Type |
Tubeless |
Tyre Size |
R 16 215 / 60 LRR |
Transmission Type |
Automatic |
Speedometer |
TFT Screen |
Battery |
Lithium-Ion Battery |
Charger Specification |
Charger with Auto Cut |
Charging Time |
1 hr With Fast Charger |
Ground Clearance |
205 mm |
Key Feature |
Central Locking with Anti-theft Alarm |
Power Steering |
Yes |
Head Light |
LED |
Back Light |
Unique Design LED Rear Winkers |
Wheel |
Stylish Alloy Wheel |
Start Type |
Plug to start |
License Required |
Yes |
Registration Required |
Yes |
ICAT/ARAI Approved |
Yes |
Battery Warranty |
8 Years Or 1.6 Lacs Km |
टाटा नेक्सन ev ड्राइविंग मोड:
अब बात करते हैं कि टाटा नेक्सन ev इलेक्ट्रिक कार कितने तरह के मोड़ में चलाई जा सकती है। तो जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह इलेक्ट्रिक कार नीचे दिए गए सभी मोड पर चलाई जा सकती है।
- Drive
- Sport
Drive mode में यह इलेक्ट्रिक कार 80 km/h तक की स्पीड तक चलाई जा सकती है, और जिसमें कई हमे बैटरी का अधिकतम प्रयोग देखने को मिलता है। वही अगर स्पोर्ट मोड की बात करें तो इसमें गाड़ी को 120 km/h की रफ्तार से चलाया जा सकता है मगर इसमे बैटरी का बैकअप बहुत कम हो जाता है।
Tata Nexon EV Top Speed
Tata nexon ev की top speed की बात करने से पहले हम आपको इलेक्ट्रिक वाहनों के चलने की स्पीड के बारे में कुछ बताना चाहते हैं। दरअसल आज कल के highways और expressways की बात करें तो भारत मे 100 km/h की अधिकतम स्पीड तय की गई है। तो चाहे आपका वाहन पेट्रोल से चलने वाला हो या इलेक्ट्रिक दोनों की केस में स्पीड 100 से ऊपर नहीं जा सकती है। तो कहने का मतलब ये है कि यदि आपका इलेक्ट्रिक वाहन 100 km/h तक भी चलता है तो आप इसे एक अच्छी स्पीड समझें।
लेकिन हम टाटा नेक्सन ev टॉप स्पीड के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। नेक्सन का यह इलेक्ट्रिक वर्शन 120 km/h से चलायी जा सकती है। इसमे कुछ विशेष फीचर यह भी है कि मात्र 10 सेकंड में इसे 0 से 100 km/h की स्पीड पर पहुँचाया जा सकता है। इसी तरह से 80 km/h के लिए इसे मात्रा 5 सेकंड का समय लगता है। यह समय चलाने वाले पर निर्भर करता है और कम या ज्यादा हो सकता है।
Tata Nexon EV Car Battery Information:
जैसा कि आपको पता ही चल गया है कि Tata Nexon ev एक SUV कार है और एक एसयूवी कार के लिए भारी भरकम पावर होना ज़रूरी है। जैसा कि आपको बताया गया है कि इसमें पावरफुल मोटर का इस्तेमाल किया गया है जिसे की 30.2kwA की लिथियम आयन बैटरी से चलाया जाता है। आपको बता दे कि यह बैटरी पैक 100 प्रतिशत चार्ज होने पर 312km तक चलाई जा सकती है। आप इसे ऐसे भी कह सकते हैं कि tata nexon ev mileage 312km का है।
टाटा नेक्सन ev में फ़ास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया जा रहा है, इसका मतलब है कि आप अपने घर के अलावा किसी भी बाहर के इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन पर जाकर फ़ास्ट चार्जर का भी उपयोग कर सकते हैं। आपको बता दें कि जब Tata nexon ev को फ़ास्ट चार्जर की मदद से चार्ज किया जाता है तो यह केवल 60 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। वगिन अगर घर मे मौजूद 15A के चार्जिंग पॉइंट से आप टाटा नेक्सन ev को चार्ज करते हैं तो यह 8 घंटे में 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक पहुंचाया जा सकता है।
इसका मतलब यह हुआ कि यदि आपकी गाड़ी की बैटरी 20 प्रतिशत पहले से थी तो इसे 8 घंटे में 80 प्रतिशत तक पहुंचा सकते हैं।एक विशेष जानकारी के तहत आपको यह भी बता दें कि tata nexon ev में दी गयी बैटरी की वारंटी 8 साल या 1,60,000 km की है और इसमें वाटरप्रूफ की भी सुविधा दी गयी है।
Tata Nexon EV Price in India
टाटा नेक्सन ev के कई तरह के मॉडल निकले गए हैं लिहाज़ा सभी का प्राइस भी अलग अलग ही है। इसका बेसिक मॉडल 13,99,000 से शुरू होता है और टॉप मॉडल 15,99,000 का है, ये प्राइस शोरूम के प्राइस हैं. इसमें आप अपने एरिया का RTO और जैसे जैसे फीचर्स बढ़ते जाते हैं और कार का प्राइस भी बढ़ता जाता है। तो चलिए नीचे दी गयी टेबल ने Nexon ev price देखते हैं।
Model Name | Price |
Tata Nexon EV XM | 13,99000 INR (EX- Showroom) |
Tata Nexon EV XZ Plus | 14,99000 INR (EX- Showroom) |
Tata Nexon EV XZ Plus LUX | 15,99,000 INR (EX- Showroom) |
Tata Nexon Electric Car Images
टाटा नेक्सन ev इलेक्ट्रिक कार पर विचार
भारत में इस समय जो भी इलेक्ट्रिक कार बिक रहीं हैं उनमे से सबसे अधिक टाटा नेक्सन ev ही हैं. दूसरे नंबर पर है हुंडई कोना इलेक्ट्रिक. ऊपर tata nexon ev electric car से जुडी हुई सभी प्रकार कि जानकारी आपके पास है. अब आप इसे दूसरी इलेक्ट्रिक कारों के साथ तुलना करके खुद देख सकते हैं.
मेरे हिसाब से nexon ev को खरीदना एक समझदारी है, जैसा कि आपको पता है कि यह एक electric SUV है जो कि भारत कि पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी कार है. जिसका परफॉरमेंस और बैटरी बैकअप अन्य गाड़ियों कि तुलना में बहुत अच्छा है.
The Review
Tata Nexon ev Electric Car
Tata Nexon ev Electric car is a india`s first SUV electric car. Lets check its top speed review in hindi price in india.
PROS
- एक बार चार्ज करने में 312 km तक चलती है.
- एक दमदार एसयूवी इलेक्ट्रिक कार
- डीजल गाड़ियों के मुकाबले कि रफ़्तार
- बैटरी की 8 साल कि वारंटी
CONS
- अभी प्रचलन कम है
Review Breakdown
-
Top Speed
-
Charging
-
Design
-
Price
-
Performance